Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे के कट पर कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: बिलग्राम (हरदोई), संवाददाता। बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर पुसेड़ा गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के कट पर सोमवार शाम तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। कार पर आयकर विभाग लिखा होने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान कृष्ण मोहन पांडे उर्फ छंगा (45) पुत्र राम भरोसे निवासी कुतवापुर, शहर कोतवाली हरदोई के रूप में हुई। वह बिलग्राम से खाली ऑटो लेकर घर लौट रहे थे। तभी क्रेटा कार ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल चालक को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार सवारों के फरार होने की सूचना है। पुलिस जांच में जुटी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.