Hardoi News: खेलते समय पानी की टंकी में डूबकर मासूम की मौत
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में एक मासूम घर में रखी पानी की टंकी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों कोहराम मच गया। बुधवार को सुबह मोहिउद्दीनपुर निवासी राघवेन्द्र यादव का डेढ़ वर्षीय बेटा सूर्यांश घर में अकेले खेल रहा था। तभी घर में एक कोने में पानी से भरी स्टील की टंकी रखी थी। उसमें खेलते-खेलते वह गिर गया। उस वक्त घर में मौजूद उसकी मां अन्य कार्यों में व्यस्त थी। कुछ देर बाद बच्चे को न पाकर जब उसने खोजबीन की तो देखा तो वह टंकी में डूबा हुआ था। उसे आनन-फानन बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैसे सूचना परिजनों को मिली कोहराम मच गया। मासूम बच्चे का पिता राघवेंद्र यादव लखनऊ में रोडवेज विभाग में संविदा पर परिचालक हैं। उनके दो बेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.