हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: पिहानी (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले के पिहानी ब्लॉक के कई गांवों में खेत में धान की फसल तो खड़ी है लेकिन सर्वे के दौरान की गई लापरवाही के चलते पोर्टल पर फसल नहीं दिख रही,जिसके चलते किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। अब वे धान बेचने को भटक रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने यह आरोप लगाते हुए एसडीएम शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि धान की बिक्री करने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है लेकिन जब किसान रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचता है तो ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सर्वे में कोई फसल फीड न होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: धान खरीद की समस्याओं को लेकर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक खेत में धान की फसल खड़ी है लेकिन सर्वे में कोई फसल नहीं दर्शायी ...