हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: पचदेवरा। सहुआपुर गांव में खेत पर मवेशी छोड़ने का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहुआपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र कमलेश चंद्र दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह ट्रैक्टर लेकर गांव के खाली पड़े खेत से गुजर रहा था। इस दौरान विष्णुस्वरूप, सुंदरम, अनमोल, सौरभ और आशीष ने गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। इस पर वह ट्रैक्टर वापस ले गया। आरोप है कि 15 जुलाई की सुबह करीब छह बजे उक्त लोग उसके बोए हुए खेत से अपने मवेशी निकाल रहे थे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके और जाते समय जा...