हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: सांडी। गुर्सी गांव में खेत पर चारा काटने जा रही महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रीती पत्नी सियाराम कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह खेत जा रही थी। रास्ते में सुभाष, उसकी पत्नी सुमित्रा, नंदिनी और प्रेमलता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...