हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: हरपालपुर। खेत की रखवाली कर रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महदायन कला निवासी रामलखन शर्मा का 18 वर्षीय बेटा कन्हैया शर्मा खेत में खड़ी उड़द की फसल की रखवाली के लिए मचान बनाकर रहता था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह नीचे खेत पर बेहोशी हालत में पड़ा मिला। शौच करने गए ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों को दी। उसे इलाज के लिए हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक दो भाई दो बहनों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। मृतक पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा र...