Hardoi News: खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक साथ छह टीमों ने मारा छापा
हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुवार को नगर सर्किल पुलिस ने एक साथ अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में छह टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कोतवाली शहर, कोतवाली देहात और सुरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सरकारी शराब की दुकानों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई। अभियान के दौरान शराब की दुकानों के अलावा प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक संस्थानों के आसपास पुलिस ने चेकिंग की। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। एक साथ कार्रवाई होने से खुले में शराब पीने वालों में खलबली मच गई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि सार्वजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.