हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: संडीला। श्री श्याम मंदिर परिवार संडीला द्वारा ग़ल्ला मंडी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर एवं श्याम मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर को श्याम भक्ति से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं की टोलियां 'बाबा श्याम हमारा' के भक्ति नारों के साथ नगर भ्रमण पर निकलीं। यात्रा रेलवे स्टेशन मार्ग कस्बे के मुख्य मार्ग और इमलिया बाग होते हुए श्याम मंदिर गल्ला मंडी पहुंची, जहां भक्तों ने निशान अर्पित किए। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री, डॉ.वेद मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: धूमधाम से निकाली गई निशान यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...