हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: बेनीगंज। अवैध खनन करते हुए मंगलवार शाम को जेसीबी को बेनीगंज पुलिस द्वारा पकड़कर कोथावा पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया। 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी भरा एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जेसीबी का पुलिस द्वारा कार्रवाई कर रिपोर्ट खनन विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि इस क्षेत्र में लगातार अवैध रूप की शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद खनन अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सनईपर गांव में अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...