Hardoi News: खदरा रेलवे फाटक पर ट्रक फंस ने दोनों ट्रैक हुए बंद, आधे घंटे तक थमा रेल संचालन
हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह खदरा क्रासिंग रेलवे फाटक संख्या 277 सी पर लोडेड ट्रक खराब होकर दोनों रेल पटरियों के बीच फंस गया। इससे अप और डाउन दोनों ट्रैक पर रेल संचालन रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटाया गया। समय रहते ट्रक हट जाने से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार सुबह करीब 10:42 बजे ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक खराब हो गया। ट्रक के दोनों पटरियों के बीच फंसने की सूचना गेटमैन ने तत्काल रेल अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रक हटाने की कवायद शुरू की। यह भी पढ़ें- रेलवे फाटक के बूम से भिड़ा वाहन, ढाई घंटे बाधित रहा रेल संचालन ट्रक लोड होने के कारण उसे सामान्य तरीके से हटाना संभव नहीं था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.