हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। सीओ बघौली ने शुक्रवार को थाना बघौली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय के रजिस्टरों व अभिलेखों, मालखाने, भोजनालय और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। रिकॉर्ड को अपडेट रखने और बेहतर रखरखाव के लिए थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। थानाध्यक्ष प्रशान्त दुबे ने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियों को दूर कर अभिलेखों और थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...