हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। महान क्रांतिकारी जयदेव कपूर की पुण्यतिथि पर रविवार को रेडियो जागो स्टूडियो में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिव शंकर डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अभय शंकर गौड़, समाजसेवी गौरव अग्रवाल, शिव त्रिवेदी समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने युवाओं से क्रांतिकारियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...