हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से सोमवार को 157 गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के बोठा कोटरा गांव में पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष फूलचंद वर्मा ने किया। चौपाल में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय पाल, पिहानी नगर अध्यक्ष इस्माइल खान, आरिफ खान, जिला सचिव आदित्य वर्मा, बबलू मिश्रा, अनिल तिवारी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 2027 में पीडीए की बनेगी सरकार: फजल महमूदचौपाल में समाजवादी पार्टी का लक्ष्य चौपाल को संबोधित करते हुए फूलचंद वर्मा ने कहा कि शोषित, पीड़ित और वंचित समाज को उसका अधिकार दिलाना समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग...