हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के कैनाल रोड स्थित सीडीओ चौराहे पर मंगलवार दोपहर नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया। दुकानदारों और फल-सब्जी विक्रेताओं को पीछे हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार के निर्देश पर नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अभियान की शुरुआत हुई। कैनाल रोड किनारे और फुटपाथ पर दुकानदारों व ठेले वालों के कब्जे के चलते संकरी सड़क को साफ कराया गया। जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए फुटपाथ पर सामान न जमा करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकानदारों को हिदायत दी गई कि निर्धारित सीमा में...