हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ढोली गांव में गुरुवार रात एक एएनएम ने घर के बरामदे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब तीन साल से आंत के कैंसर से पीड़ित थीं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। ढोली गांव निवासी रामलखन वर्मा की पत्नी रोली वर्मा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। वह एएनएम के पद पर तैनात थीं और उनकी नियुक्ति धतनखेड़ा उपकेंद्र पर थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले तीन साल से रेक्टल कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने 22 और 23 अक्तूबर की रात घर के बरामदे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। एसओ बघौली प्रशान्त दुबे ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्यवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...