Hardoi News: कृषकों को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाले केला टिश्यूकल्चर पौध
हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: हरदोई। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि राजकीय ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला अलीगंज लखनऊ के यहां केला टिश्यूकल्चर (जी-9 ग्रैण्डनैन) की उच्च गुणवत्तायुक्त 5000 पौधे उपलब्ध है। जिन कृषकों को अपने खेत पर केला रोपण कराना है वह कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी में शीघ्र ही सम्पर्क कर सकते हैं। इच्छुक कृषक एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में आवश्यक प्रपत्र (खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड) के साथ पंजीकरण कराएं। कार्यालय में सम्बंधित अभिलेख अजय कुमार वर्मा सहायक उद्यान निरीक्षक के पास जमा कर नवीन उद्यान रोपण केला कार्यक्रम में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.