हरदोई, नवम्बर 25 -- Hardoi News: हरदोई। चक्रवात और बाढ़ के दौरान फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को राहत राशि अब तक नहीं मिल सकी है। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान उमेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, नत्थू, कृष्णकुमार, सुनील, श्याम बहादुर, राजेंद्र, रामौतार, दुर्गेश सिंह ने ज्ञापन में कहा कि गांव नेवादा, गजहथन, कड़ेहरी, रामपुर जटौली में चक्रवात व बाढ़ का कहर टूटा था। अनेक किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई थी। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों की क्षति का मूल्यांकन किया जाए। इसके बाद किसानों को मानक के अनुसार मुआवजा दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...