हरदोई, नवम्बर 18 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन स्वर्ण जयन्ती सभागार विकास भवन में किया गया। किसानों द्वारा मांग की गई कि गेहूं की सिंचाई के लिए गूलों एवं कुलाबों की सफाई कराई जाए। नहरों की पटरियों की सफाई कराई जाए। सड़कों की पटरियों की मरम्मत और किनारे लगी झाडियों की सफाई कराई जाये। धान खरीद के लिए किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। बिजली विभाग द्वारा गेहूं की सिंचाई के लिए दिन में लगातार आठ घण्टे आपूर्ति की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक को निर्देशित किया कि नहर सफाई की बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि वह विद्युत की दिन में निर्बाध आपूर्ति हेतु उच्च स्तर को ...