हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: शाहाबाद। डीसीएम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी चीनी मिल की ओर से चलाए जा रहे "गन्ना तकनीकी दिवस" अभियान के तहत फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहटा गोकुल रीजन के अहेमी प्रथम जोन के ग्राम अहेमी, चंदेली और फत्तेपुर के 40 प्रगतिशील किसानों को चीनी मिल फार्म के डेमो प्लाटों का भ्रमण कराया गया। आधुनिक गन्ना खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल लोनी के गन्ना विभाग के विभागाध्यक्ष विनय सिंह ने किया। कार्पोरेट केन हेड अली आरजू जैदी, मिल के प्रबंधक (गन्ना) प्रवीर सिंह ने किसानों को उन्नतशील प्रजातियों की गन्ना बुवाई ट्रेंच विधि से करने और सह-फसल अपनाने की सलाह दी। अहेमी प्रथम जोन के जोनल इंचार्ज मनोज कुमार यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्य...