हरदोई, अक्टूबर 31 -- Hardoi News: हरदोई। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने में जिले की छह सहकारी बैंक शाखाओं में मनमानी उजागर हुई है। इससे जिला सहकारी बैंक का करीब 2.98 करोड़ रुपया डंप हो गया है। खाते एनपीए होने के बाद अब विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में निलंबित किए गए पांच बैक प्रबंधकों, एक कैशियर को जल्द आरोपपत्र थमाया जाएगा। वहीं दो सेवानिवृत्त व पांच प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही निलंबित कर्मचारियों को आरोपपत्र थमाया जाएगा। बैंक की ओर से करीब दो वर्ष पहले दस करोड़ रुपये से अधिक का ऋण बांटा गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 24178 किसानों को 21 बैंकों ने भेजा रिकवरी नोटिस यह रुपया 17 बैंक शाखाओं के जरिए किसानों को दिया गया। इसमें 2.98 करोड़ रुपये का नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) हो ...