हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: सवायजपुर। शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर चीनी मिल क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुंडेर गांव में सोमवार को श्री चेतराम मिश्रा के खेत में शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ किया गया। चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार तोमर ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक ढंग से बुवाई, बेहतर उत्पादन और गन्ना खेती से जुड़े लाभों की जानकारी दी। महाप्रबंधक गन्ना अतीउल्ला सिद्धकी ने बताया कि बसंतकालीन सत्र में मिल क्षेत्र में करीब 5,600 हेक्टेयर में गन्ने की बुवाई हुई थी। इस वर्ष शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए 10,000 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 9,500 हेक्टेयर का इंडेंट प्राप्त हो चुका है। यह भी पढ़ें- शरदकालीन गन्ना बुवाई में ट्रेंच विधि अपनाने की सलाह किसानों ने 9,500 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना बुवाई के लिए ...