हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: हरदोई। कुइयां गांव में बुधवार को सरनाम सिंह के खेत में गन्ना बुवाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हरियावां चीनी मिल इकाई के रीजनल हेड सोहनवीर सिंह , डॉक्टर सुरेश मानिक पाटिल, ने किसानों को गन्ने की बुवाई, उत्पादन बढ़ाने और गन्ना बुवाई पर मिलने वाले विभिन्न अनुदानों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों की तकनीक और अनुभव से प्रेरणा लेकर अन्य किसान भी गन्ने की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। डॉक्टर ने किसानों से संवाद करते हुए गन्ने की फसल से होने वाले लाभ, गन्ने की खेती की उपयोगिता और बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जॉन सहायक रामसकल ने किया। उन्होंने गन्ना बुवाई के महत्व पर जोर देते हुए किसानों से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना लगाने का आह्व...