हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: शाहाबाद। डीसीएम श्रीराम चीनी मिल की ओर से आयोजित सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम कृषि उद्यम परियोजना के अंतर्गत ग्रुप की चारों चीनी मिलो के एई (कृषि उद्यमियों) को डेयरी से संबंधित ट्रेनिंग कराई गई। ट्रेनिंग में मुख्य सहयोग लोनी चीनी मिल के महाप्रबंधक राजा श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक आशीष त्रिपाठी एवं एचआर हेड अनुराग तोमर ने किया। अमूल डेयरी से शुभांशु, चीनी मिल के सीएसआर लीड्स अमित पांडेय हरियावा, नवीन बघेल अजबापुर, अपूर्व द्विवेदी रूपापुर, दिशा दुबे हारियावा एवं हिमांशु उपमन्यु लोनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...