हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: हरदोई। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। किसान दिवस का उद्देश्य किसानों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Etah News: किसानों को समस्याओं को समय से हो समाधान: सीडीओकिसानों की समस्याएं किसानों द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता...