हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: सुरसा। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश धान किसानों के लिए राहत लेकर आई है। धान की फसल को इस समय पानी की जरूरत थी। ऐसे में हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है और किसानों की एक सिंचाई का खर्च बच गया है। किसान मंशाराम, सत्यप्रकाश, रामेश्वर प्रसाद और वेदप्रकाश ने बताया कि धान की फसल में नियमित सिंचाई करनी पड़ती है। बारिश नहीं होने पर पंपसेट चलाकर सिंचाई करनी पड़ती है, जिससे डीजल पर अतिरिक्त खर्च आता है। समय पर हुई बारिश से न केवल फसल को लाभ मिला है, बल्कि सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बच गया है। यह भी पढ़ें- रविवार सुबह से लगातार बारिश खरीफ फसलों के लिए वरदान किसानों का कहना है कि खेतों में नमी बनी रहने से धान की बढ़वार बेहतर होगी और पैदावार बढ़ने की उम्मीद है। डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच यह बारिश क...