हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी में बुधवार रात एक किशोर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार रात करीब 9:20 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि कौशलपुरी निवासी मोहित (15) पुत्र स्वर्गीय सुनील कुमार ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में पंखे से साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। किशोर के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...