Hardoi News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का रहने वाला शीपू पुत्र सुनील कुमार कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक काफी तलाश करने के बावजूद किशोरी का अभी तक पता नहीं चल सका है। तहरीर में किशोरी के मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना टड़ियावां पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.