हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से चोरी-छिपे देसी शराब बेच रहे दुकानदार को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं शाहाबाद क्षेत्राधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आलोक राज नारायण ने मंगलवार सुबह सिविल ड्रेस में छापेमारी कर दुकान से 200 मिलीलीटर के 25 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए। नगर के मोहल्ला अल्हापुर स्थित सैदीखेल में एक किराना दुकान से अवैध रूप से देसी शराब बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे। दुकान से कुछ दूरी पर रहकर गतिविधियों पर नजर रखी। निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को दुकान से शराब बेचते देख पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और उसे रंगे हा...