Hardoi News: किराना दुकान की टीन काटकर 50 हजार का सामान चोरी
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: संडीला। पुरानी गल्ला मंडी में मंदिर के सामने स्थित किराना दुकान में चोरों ने टीन काटकर करीब 50 हजार का सामान और पांच हजार नकद पार कर दिए। मोहल्ला बहादुर नगर निवासी दुकानदार राजेश राठौर को सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दुकान की टीन काटकर मोड़ दी और अंदर घुस गए। सुबह दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.