हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई। मोहल्ला रेलवेगंज में किराना कारोबारी के घर और थोक दुकान से करीब 1.29 करोड़ की नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। थाना कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से चोरी की कुल 1,28,99,310 रुपये की नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी के रहने वाले शामिल हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा के अनुसार, रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल के घर में किराने की थोक दुकान है। इसमें 16-17 जुलाई की रात में नकदी चोरी हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हुई जांच में पता चला कि दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कोतवाली देहात के गांव पोखरी निवासी कुलदीप...