हरदोई, नवम्बर 9 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बघौली-माधौगंज मार्ग पर सोमवार को शाम के समय भेलावा पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम के अनुसार कार बघौली से माधौगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर सवार प्रमोद कुमार निवासी करवा थाना मल्लावां और अरुण निवासी सैदनाखेड़ा थाना सुरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी माधौगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। अरुण का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष बघौली प्रशांत दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव की पंचायतनामा संबंधी कार्रवाई माधौगंज पुलिस कर रही है।

हि...