हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। अतिरिक्त दहेज में छह लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मायके में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आजाद नगर निवासी शालू देवी ने बताया कि उसकी शादी 22 जून 2026 को अजीत दीक्षित से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही पति अजीत, जेठ निकेतन दीक्षित, ससुर दयाशंकर दीक्षित, जेठानी निधि कनवार और सास रूपकली अतिरिक्त दहेज में ट्रक खरीदने के लिए छह लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। पीड़िता के मुताबिक, 26 अक्तूबर को सभी आरोपी उसके मायके पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट की गई। आरोप है कि ससुर ने उसके बाल नो...