हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। काम से खाना खाने घर लौट रहे राजमिस्त्री का पानी और कीचड़ से भरी पुलिया से पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में जा गिरा। ग्रामीणों ने आनन-फानन उसे बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव बखरिया निवासी सहदेव राजमिस्त्री थे। उनके परिवार में पत्नी माया देवी, बेटी सुशीला और तीन बेटे हैं। पत्नी बच्चों के साथ मायके कन्नौज के मिश्रीपुर गांव गई हुई थीं। शनिवार शाम सहदेव गांव में ही काम करने के बाद घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के बीच लबालब भरे तालाब के ऊपर बनी पुलिया से गुजरते समय पानी और कीचड़ के कारण उनका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में जा गिरे। यह देखकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिक...