हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन को लेकर सोमवार को हरदोई और शाहजहांपुर पुलिस के अधिकारियों की अंतरजनपदीय समन्वय बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में आयोजित बैठक में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: श्रावण मास की त...