हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: संडीला। सावन मास में कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने पहल की है। संडीला बस अड्डा चौराहे पर यातायात निरीक्षक अनिल सैनी ने कांवड़ियों के वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाईं। यातायात निरीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कई शिवभक्त रात में भी वाहनों से आवागमन करते हैं। वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने से पीछे से आने वाले वाहनों की हेडलाइट पड़ने पर कांवड़ियों के वाहन दूर से दिखाई देंगे। इससे चालकों को समय रहते वाहनों की मौजूदगी का पता चल सकेगा और रात में हादसों की आशंका कम होगी। उन्होंने कांवड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और रात में विशेष सतर्कता रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनात...