हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शनिवार सुबह कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से फार्मासिस्ट सुबोध कुमार घायल हो गए। वह बिलग्राम कस्बा निवासी हैं और हरदोई मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए हरदोई आ रहे थे। रास्ते में कांवड़ियों की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनका पैर बाइक में फंसने से टूट गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। सुबोध ने बताया कि कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बाइक दुर्घटना में छात्र घायल यह भी पढ़ें- Kannauj News: खोजीपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

हिंदी हिन्द...