हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। कल्याणी नदी में आई बाढ़ से मल्लावां क्षेत्र में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करवा समेत आसपास के गांवों में एक हजार बीघे से अधिक क्षेत्रफल में खड़ी मक्का और धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि इस सीजन में तीसरी बार जलस्तर बढ़ने से फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। करवा, मड़िया, मीरनगर, भगतपुरवा, राघोपुर और महिमपुर मजरे में खेतों में पानी भर गया है। महिमपुर में कई घरों में भी पानी घुस गया। तेजराम के घर में पानी भरने पर उन्हें दूसरी जगह जाकर ठिकाना लेना पड़ा। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह पानी में डूबी होने से उसके सड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: कल्याणी नदी का पानी भरने से बर्बाद हो रही 250 बीघा धान की फसल किसान गंगा प्रसाद, प्रभु दयाल, तेजपाल, लालता...