हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां-राघोपुर मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और जलभराव के कारण मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अतिक्रमण और सड़क किनारे जलभराव के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। फुटपाथ पूरी तरह खत्म हो चुका है। ऐसे में कंटेनर, ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्याणपुर मोड़ के आसपास कई दुकानदार सड़क तक सामान रख देते हैं। वहीं, नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़क किनारे जमा रहता है। कई बार सड़क तक फैल जाता है। इससे यातायात प्रभावित हो...