हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: पिहानी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बस स्टैंड पर तीन करोड़ 57 लाख की लागत से बनने जा रहे बारात घर का भूमि पूजन सांसद जयप्रकाश ने किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। सांसद ने उपवन, नाला, सड़क निर्माण आदि के लिए स्वीकृत हुई नौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कस्बे में बारात घर बन जाने से नगरवासियों को सहूलियत हो जाएगी। जो लोग अभावों के चलते मैरिज लॉन में अपने मांगलिक कार्यक्रम नही कर सकते थे उन्हें बारात घर बन जाने से लाभ मिलेगा। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख कुशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी, गौरव गुप्ता, आदर्श सिंह, विमलेश गुप्ता आदि लोगों ने भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बेपटरी होने की बात प्रमुखता से उठाते हुए समस्या के समाधान की मांग की। कहा कि कर्मचारियों की संख्या...