हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। ड्यूटी के दौरान करंट से झुलसे रेलवे कर्मचारी अनिल की हालत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। परिजनों और सहकर्मियों ने उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। एक जुलाई को अनिल रेलवे के बिजली संबंधी काम में लगे थे। आरोप है कि मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारी राम रूप ने बिना शटडाउन लिए लाइन पर काम कराया। इससे अनिल करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर अनिल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। इस घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद संबं...