हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: बावन। ग्राम नस्यौली गोपार में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर में पोछा लगा रही थीं। तभी फर्राटा पंखे से करंट उतर आया। गंभीर झुलसी सबीना को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां को बचाने में बेटे को भी झटका लगा। नस्यौली गोपार निवासी छोटे भैया पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे उनकी पत्नी सबीना (42) कमरे में पोछा लगा रही थीं। उस समय छोटे भैया अपने तीनों बेटों साहिल (18), खालिद (17) और शाहिद (15) के साथ खेत पर धान की रोपाई करने गए हुए थे। 15 मिनट बाद सुबह 9:30 बजे जब परिवार के सदस्य काम निपटाकर घर लौटे तो बड़ा बेटा साहिल कमरे में गया। वहां उसने देखा कि उसक...