हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: मल्लावां। बिजली पोल पर 33 केवी लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय मंगलवार दोपहर अचानक करंट उतरने से दो बिजलीकर्मी झुलस हो गए। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी मल्लावां ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। कस्बे में शेरू की सीमेंट की दुकान के पीछे बारिश से 33 केवी लाइन का तार टूट गया था। मंगलवार को फॉल्ट ठीक करने के लिए बिजलीकर्मी राहुल निवासी जभरापुर पोस्ट रायगोई थाना मझिला पिहानी और सहायक कर्मी लवकुश निवासी मिर्जापुर टपरिया राघौपुर लाइन पर काम कर रहे थे। दोनों तार पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक लाइन में करंट उतर आया। करंट से राहुल पोल से नीचे गिर गया, जबकि लवकुश भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। कर्मचारियों ने दोनों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया। डॉक्टर...