हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: शाहाबाद (हरदोई)। करंट की चपेट में आने से गुरुवार रात कक्षा छह के छात्र लकी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाजार शम्भा निवासी अजय पाल का बेटा लकी रात करीब आठ बजे मेमोज लेने घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोहल्ले और आसपास खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो रात करीब 11 बजे परिजनों ने शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र की तलाश शुरू कराई। तलाशी के दौरान लकी बसंत लाल मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के बाहर टीन सेट के लोहे के पाइप से चिपका मिला। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उसे पाइप से अलग कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुक...