हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय ग्राम कामीपुर में एक घर से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी होने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। चोरी गए आभूषणों की शत प्रतिशत बरामदगी पर पीड़ित संतोष जताया है। ग्राम कामीपुर निवासी जलील के यहां बीती छह अगस्त की दोपहर में ही घर से लाखों के आभूषण समेत नकदी चोर उठा ले गए थे। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अगले दिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव के आरिश उर्फ एरिश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्त में आये आरिश के कब्जे से पुलिस ने लगभग पांच लाख के आभूषण और 4,500 नकद बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष ...