हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर के वैटगंज में ऑटो सवार शाहजहांपुर के कबाड़ व्यापारी की जेब काटकर 29 हजार रुपये चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2300 रुपये नकद और जेब काटने में इस्तेमाल किया गया ब्लेड बरामद हुआ है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शाहजहांपुर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी सरताज अली पांच सितंबर को ऑटो से जा रहे थे। वैटगंज के पास ऑटो में सवार एक व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर करीब 29 हजार रुपये पार कर दिए थे। शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी राजा बाबू पुत्र स्व. रामस्नेही को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 2300 रुपये और माचिस की डिब्बी में रखा ब्लेड बर...