हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी पूजा श्रीवास्तव पत्नी स्वर्गीय अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, उनकी शादी करीब छह साल पहले नुमाइश पुरवा निवासी परिवार में हुई थी। दो नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां के साथ ससुराल स्थित कमरे से अपने और बेटी के गर्म कपड़े लेने पहुंची थीं। आरोप है दरवाजा खटखटाने पर विनोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी संजू श्रीवास्तव और बेटे तनु उर्फ उत्कर्ष ने गेट खोलते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर तीनों ने मारपीट की। बांका लेकर आया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। महिला ने कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...