Hardoi News: कनेक्शन ट्रांसफर के नाम पर 20 हजार मांगने का आरोप
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: बेनीगंज। विद्युत उपकेंद्र बेनीगंज पर मनमाने ढंग से बिजली कटौती और धन उगाही के आरोपों को लेकर शिकायतों का सिलसिला जारी है। अब प्रतापनगर चौराहा स्थित त्रिपाठी फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरित कराने के एवज में 20 हजार मांगने का आरोप लगाया है। अमित शुक्ला के अनुसार फिलिंग स्टेशन के पूर्व प्रोपराइटर शिवकुमार त्रिपाठी की मृत्यु के बाद पिछले आठ-दस वर्षों से बिजली का बिल उनके नाम पर जारी होता रहा। वर्तमान प्रोपराइटर ने कनेक्शन अपने नाम कराने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर दिए हैं। उनका कहना है कि पूर्व का बिजली बिल भी पूरा जमा किया जा चुका है। इसके बावजूद कनेक्शन उनके नाम स्थानांतरित नहीं किया गया। अमित शुक्ला का आरोप है कि कनेक्शन स्थानांतरण के संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.