हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: मल्लावां। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर बुधवार तड़के सड़क हादसा हो गया। उत्तराखंड के पूर्णागिरि माता के दर्शन कर कार से कानपुर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। मल्लावां में भोर के समय करीब तीन बजे सेलीब्रेशन गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार कार एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। घायलों में जूली पत्नी फूलचंद व फूलचंद निवासी मकड़ी खेड़ा कानपुर, प्रदीप कुमार, तनिष्का निवासी नवाबगंज कानपुर, दीक्षा गौड़ निवासी नवाबगंज, शिवा गौड़ निवासी तिवारी घाट कानपुर शामिल हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के सगे संबंधियों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...