हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: कछौना। लखनऊ-मुरादाबाद रेल रूट पर स्थानीय ग्राम पूरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। रेल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पूरा ग्राम के निकट डाउन रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया शव के पास एक आधार कार्ड बरामद हुआ। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम छिड़ी, थाना जसरा प्रयागराज का रहने वाला था। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही आधिकारिक रूप से शव की वास्तविक पहचान हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...