Hardoi News: कछौना में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: कछौना। कछौना गौसगंज मार्ग पर कलौली डबल नहर पुल के पास एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह सूरज चौरसिया 28 वर्ष निवासी ग्राम समोधा का शव शारदा नहर किनारे एक शीशम के पेड़ से फांसी के फंदे पर मिला, जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो हड़कम्प मच गया। अविवाहित सूरज चौरसिया की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ गौसगंज रोड पर किराये के मकान में रहती है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया आपराधिक प्रवृत्ति के सूरज पर कोतवाली समेत विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज है। चन्द दिनों पूर्व ही सूरज लखनऊ जेल से छूट कर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.